अलमनार टीवी चैनल के अनुसार, मार्टिन ग्रीफ़िथ्स ने महदी अलमुशात से मुलाक़ात में, मानवीय सहायता के हुदैदा बंदरगाह पहुंचने पर लगी रोक, बंदरगाहों को फिर से खुलने और सनआ के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित दूसरे एयरपोर्टों को खोलने के बारे में बातचीत की
अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी ने भी गुरुवार को मार्टिन ग्रीफ़िथ्स से मुलाक़ात में यमनी जनता की मुश्किलों पर चर्चा की जो सऊदी अरब के अतिक्रमण की वजह से सख़्त होती जा रही है।
पिछले शुक्रवार को मार्टिन ग्रीफ़िथ्स ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हाल में एलान किया था कि वह कोशिश करेंगे कि यमनी पक्षों की बातचीत इस साल के अंत तक स्वीडन में आयोजित हो।
यमन संकट के हल के लिए राजनैतिक बातचीत सऊदी अरब और उसके घटकों की ओर से रुकावट की वजह से अब तक नाकाम रही है।
सऊदी अरब ने अमरीका और कई दूसरे देशों के समर्थन से यमन पर मार्च 2015 से हमला शुरु किया और इस देश की ज़मीनी, समुद्री और हवाई नाकाबंदी कर रखी है।